इस लेख में हम जानेंगे कि Referral Code क्या होता है और Referral Code कैसे बनाए. आप सभी लोगों ने कभी ने कभी सोशल मीडिया पर Referral Code के बारे में सुना होगा, जहाँ लिखा होता है रेफेर करो और पैसे कमाओ | Referal code देखते ही हमारे मन मे एक सवाल आता है कि Referral Code क्या होता है और Referal Code का मतलब क्या होता है

Referral Code एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल अक़्सर किसी ऐप को डाउनलोड या एकाउंट बनाते समय किया जाता हैं और आपने भी कभी ना कभी रैफरल कोड का इस्तेमाल किया होगा तभी आपके मन में Referral Code Meaning क्या होता हैं यह सवाल उत्पन्न हो रहा हैं।
अक्सर आपको सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, टेलीग्राम इत्यादी पर किसी ऐप को डाउनलोड करने के लिंक के साथ रेफरल कोड डालने के लिए बोला जाता है तब Referral Code का मतलब क्या हैं औऱ इसे क्या फ़ायदा होता है इस तरह के सवाल आतें है।
Referral Code का क्या मीनिंग है
रेफेरल कोड एक तरह का Tracing Code होता है, जिससे पता चलता है कि आपने कितने लोगों से ऐप को डाउनलोड करवाया है और App में Account बनवाया है. Referral Code एक यूनिक कोड होता है जो हर व्यक्ति का अलग अलग होता है जिसमे अंक व अंग्रेजी अक्षर शामिल होता है.
जब हम किसी व्यक्ति के द्वारा भेजी गई Link से किसी App या वेबसाइट को ओपन करके अकॉउंट बनाते समय या अकॉउंट बनाने के बाद हम जो कोड डालते है उस Code को Referral Codeकहते है. रेफेरल कोड पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका होता है.
App को डाउनलोड करने व Website पर अकॉउंट बनाने के लिए हम जिस लिंक का उपयोग करते है उस लिंक को Referral Link कहते है. कुछ प्रसिद्ध Apps केवल Referral Link का इस्तेमाल करते है लेकिन ज्यादातर apps में Referral Code और Referral Link दोनों का इस्तेमाल किया जाता है.
Referral Code Meaning In Hindi
रैफरल कोड का इस्तेमाल किसी कंपनी द्वारा अपने प्रोडक्ट, एप्लीकेशन, सॉफ्टवेयर व सर्विस आदि को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा लाभ प्राप्त करने के लिए किया जाता है जोकि एक प्रकार से एफिलिएट मार्केटिंग की तरह काम करता है।
Referral Code के माध्यम से किसी एप्लीकेशन/सॉफ्टवेयर को प्रमोट करने वाले व्यक्ति को कमीशन प्रदान किया जाते हैं जिसके कारण वह उस एप्लीकेशन या सॉफ्टवेयर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का काम करता है औऱ इसकी मदत से पैसे कमाता है।
इसलिए Referral Code प्रमोट करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक यूनिक कोड दिया जाता हैं जिसको Referral Link व Invite Code भी कहा जाता हैं जिसके द्वारा किसी व्यक्ति ने अपने कोड के द्वारा कितने व्यक्तियों को जोड़ा है उसको ट्रैक किया जाता है तथा उसी अनुसार उसको कमीशन प्रदान किया जाता है।
Referral code के फायदे
किसी भी वेबसाइट या ऐप को जल्दी से जल्दी पॉपुलर बनाने के लिए Referral Code सिस्टम का प्रयोग किया जाता है क्योंकि इसके बहुत सारे फायदे है जो कि कुछ इस प्रकार है.
1. Referral Code आपके प्रोडक्ट को काफी तेजी से बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि इसके चलते आपके Users ही आपके प्रोडक्ट को प्रमोट करते है. जिससे आपके प्रोडक्ट की वैल्यू बढ़ जाती है और आपको अच्छा लाभ होता है.
2. अपने प्रोडक्ट में Referral Code सिस्टम इस्तेमाल करने से आपके यूज़र्स आपके प्रोडक्ट में ज्यादा रुचि लेते है और वो लोग आपके प्रोडक्ट को प्रमोट करते है. क्योंकि इससे उनको भी थोड़ा बहुत कमीशन मिलता है.
3. Referral Code से अपने प्रोडक्ट को Trace करने में आसानी होती है इससे पता चलता है कि आपका प्रोडक्ट को किन किन लोगों तक पहुंचा है और उसे किसने वहां पहुंचाया है.
4. आज कल सभी बड़ी कम्पनियाँ जैसे Google pay, Phone Pe और Paytm आदि सभी Reffer And Earn सिस्टम यानी Referral Code का इस्तेमाल करके अपने प्रोडक्ट्स को प्रमोट कराती है.
Referral Code कैसे बनायें
किसी भी ऐप्प से Refer Code प्राप्त करना बहुत आसान है अगर वह एप रेफर एंड अर्न प्रोग्राम के तहत है तो आप आसानी से किसी भी ऐप्प का रेफरल कोड प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए आप हमारे बताए गए नीचे स्टेप को फॉलो करें।
स्टेप-1 सबसे पहले उस ऐप्प को अपने मोबाइल में डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
स्टेप-2 उसके बाद उस ऐप्प में रजिस्टर करें और अपना अकाउंट बनाएं
स्टेप-3 जिसके लिए आप मोबाइल नंबर या फिर जीमेल आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं और आसानी से रजिस्टर करकें अपना अकाउंट बना सकते हैं।
स्टेप-4 जैसी ही आप ऐप्प को खोलते है तो उस ऐप्प में आपको रेफरल कोड का अलग से ऑप्शन दिया जाता है जहां से आप के Referral Code प्राप्त कर सकते हैं।
स्टेप-5 अगर आप एक नॉर्मल यूजर है तो कंपनी द्वारा आपको अपने आप एक रेफरल कोड बना कर दिया जाता है जबकि अगर आप एक Youtuber, Blogger व इन्फूलेंसर इत्यादि है तो आपको कंपनी द्वारा अलग से Referral Code प्रदान किया जा सकता है।
स्टेप-6 रेफर कोड प्राप्त करके आप सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर, टेलीग्राम इत्यादि की मदद से लोगों को उस ऐप्प पर रजिस्टर करने के लिए बोल सकते हैं और उसके द्वारा पैसे कमा सकते हैं।
दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल में Referral Code Meaning क्या होता है और रेफर कोड कैसे बनाया जाता है साथ ही कुछ कंपनियों के Refer Code प्रदान किए हैं जिससे आप आसानी से उनका रेफेर कोड प्राप्त कर सकते हैं।
तो हम उम्मीद करते हैं इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको कुछ ना कुछ मदद मिली होगी और यह आपके लिए मददगार रहा होगा तो अगर आपको यह मददगार लगता है तो इसे अन्य लोगों के साथ शेयर करें जोकि मोबाइल की मदद से पैसे कमाने के इच्छुक है।
ऐसी और जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www.vlognews.in को बुकमार्क करे