क्रिकेट में नेट रन रेट (net run rate NRR) का बड़ा ही महत्व है. हम आप को बतायेगे की नेट रन रेट क्या होती है और नेट रन रेट कैसे निकालते है(HOW TO CALCULATE NET RUN RATE) । क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट जैसे की क्रिकेट वर्ल्ड कप जिस में बहुत सी टीमे हिस्सा लेती है वहाँ उनके बीच के मुक़ाबले को बराबर बनाने के लिए नेट रन रेट का इस्तेमाल किया जाता है। देखने में नेट रन रेट बड़ी मुस्किल लगती है पर इसको निकालना बड़ा ही आसान है। हम आप को बताते है नेट रन रेट कैसे निकालते है।

नेट रन रेट क्या होता है ?
नेट रन रेट किसी टीम के दुबारा एक पूरे टूर्नामेंट में खेले गेय मैचों में उस टीम दुबारा दूसरी टीमो के ख़िलाफ़ बनाये गिये कुल रनों की औसत में से उस टीम के ख़िलाफ़ बने रनों की औसत को घटा कर निकली जाती है। नेट रन रेट से उस पूरी टीम के उस टूर्नामेंट में किए गेय पारदर्शन का पता चल जाता है।
नेट रन रेट कैसे निकली जाती है
नेट रन रेट निकालना बड़ा ही आसान है। नेट रन रेट निकालने के लिए उस टीम दुबारा कुल खेले गेय ओवर्स से उस टीम के बनाए गेय रनों को भाग देने से नेट रन रेट निकल जाती है। पर अगर वो टीम पूरे ओवर खेलने से पहले ही ऑल आउट हो जाती है तो उसकी रन रेट पूरे ओवर से भाग देनेसे निकली जाती है।
किसी कारण अगर मैच पूरा नी हो स्का जा अगर डकवर्थ लेविस फार्मूला से मैच का फ़ैसला हुआ हो तो दोनों टीम को जीतने कम से कम ओवर खेलने को दिये जाते है उसमे उस टीम के बने रुन्स को उन ओवरों से भाग देने पर रन रेट निकाल जाती है। जीतने वाली टीम को एक रन जायदा दिया जाता है।
नेट रन रेट निकालने का फार्मूला उदाहरण के साथ
हम आज आप को क्रिकेट में नेट रन रेट निकालने का फार्मूला उदाहरण दे के समझाते है। इसे समझने के लिए हम 1999 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में साउथ अफ़्रीका टीम को ले लेते है। साउथ अफ़्रीका ने 3 टीमो भारत , इंग्लैंड, और श्रीलंका के ख़िलाफ़ जो मैच खेले थे हम उस हिसाब से उसकी नेट रन रेट निकल के बताते है। इन तीन मैचों में साउथ अफ़्रीका का नेट रन रेट +1.495 था.
साउथ अफ़्रीका ने तीनों टीमो के ख़िलाफ़ नीचे बताये अनुसार रन बनाये थे
भारत के ख़िलाफ़ 254 रन 6 विकेट पर 47.2 ओवर्स
श्रीलंका के ख़िलाफ़ 199 रन 9 विकेट पर 50 ओवर्स में
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 225 रन 7 विकेट पर 50 ओवर्स में I
इन तीनों मैचों में साउथ अफ़्रीका ने कुल रन 254+199+225 = 678 रन बनाए
कुल ओवर खेले 47.2 +50+50 = 147 ओवर 2 गेंदे जानी की 147.33 ओवर
तो साउथ अफ़्रीका के एक ओवर में रन बने = 678/147.33 = 4.602 rpo
अब हम इन तीनों टीमो के साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ बनाये रन की औसत निकलेंगे
भारत ने साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 253 रन बनाये थे 5 विकेट 50 ओवर्स में
श्रीलंका ने साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 110 रन 10 विकेट 35.2 ओवर्स में
इंग्लैंड ने साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 103 रन 10 विकेट 41 ओवर्स में
तीनों टीमो ने साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ कुल 253+110+103 = 466 रन बनाये
इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम इन मैचों में ऑल आउट हो गेई थी पूरे 50 ओवर खेलने से पहले तो उनके पूरे 50 ओवर्स में से ही एवरेज निकली जाएगी.
तीनों टीमो ने कुल ओवर खेले 50+50+50 = 150 ओवर्स
इस त्रह साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ कुल औसत रन पर ओवर बने = 466/150 = 3.107 rpo
साउथ अफ़्रीका की नेट रन रेट है
साउथ अफ़्रीका की आरपीओ RPO = 4.602
साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ RPO = 3.107
नेट रन रेट है 4.602 – 3.107 = 1.495
इसलेई नेट रन रेट निकालना बहुत ही आसान है.
ऐसी और न्यूज़ के लिये हमारे वेबसाइट www.vlognews.in को बुक मार्क केर ले